फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जिला जज ने देखी मेगा विधिक शिविर की तैयारियां

Fri, 20 Feb 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 22 फरवरी एक मेगा विधिक जागरूकता एवं सेवा शिविर का आयोजन जीआईसी ऑडिटोरियम में किया जाएगा। आयोजन की तैयारियाें को जायजा बृहस्पतिवार को जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने लिया।
विज्ञापन

उन्होंने आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस अवसर पर अपर जिला जज श्रीकृष्ण चंद्र सिंह और सिविल जज शिवानी रावत भी साथ रहीं।
जिला जज ने सीडीओ अन्ना सुदन और पीडी राकेश सिंह से आयोजन की सफलता के बारे में विचार-विमर्श किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, स्टॉल, मंच सज्जा जैसी व्यवस्थाएं जांची गईं। पानी, जलपान और लाभकारियों को मिलने वाले लाभ की तैयारियों पर भी जोर दिया गया। सभी को इस जागरूकता व सेवा शिविर को एक उत्सव की तरह मनाने के लिए प्रेरित किया गया।
वहीं राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 के तहत एक महत्वपूर्ण जानकारी दी गई कि विभिन्न न्यायालयों से संदर्भित किए जाने वाले वादों को सुलह समझौता केंद्र पर भेजने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब ये मामले 07 मार्च 2026 तक संदर्भित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें