फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आर्केस्ट्रा में विवाद, ग्रामीणों ने बरातियों को दौड़ाकर पीटा

Sat, 15 Feb 2025 09:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी (बाराबंकी)। नर्तकी को आर्केस्ट्रा के स्टेज से नीचे उतार कर नचाने के विवाद में ग्रामीणों ने बरातियों को लाठी-ठंडा से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। नाराज लोगों ने दूल्हे की कार समेत बरातियों के कई वाहनों के शीशे भी पथराव कर तोड़ डाले।
विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र के जाफरपुर मजरे बिबियापुरघाट गांव निवासी अशोक वर्मा के पुत्र विमल वर्मा की बरात शुक्रवार रात असंद्रा थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी के साल्हाभारी गांव निवासी रघुनंदन के यहां गई थी। बरात साल्हाभारी गांव से एक किलोमीटर दूर जमलापुर गांव में रुकी थी। द्वारचार की रस्म के बाद आरकेस्ट्रा का आनंद ले रहे बरातियों और गांव के लोग के बीच विवाद होने लगा। ग्रामीणों के अनुसार बराती आरकेस्ट्रा की नर्तकियों को स्टेज से नीचे रुपये देकर नचाने लगे थे।
इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। ग्रामीणों ने बरातियों को लाठी-ठंडा व बैट से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उन्हें खेतों के रास्ते साल्हाभारी व आसपास के गांवों में जाकर जान बचानी पड़ी। घायल रंजीत वर्मा, शैलेंद्र, प्रवेश व परमानंद समेत छह बरातियों को सीएचसी सिद्धौर भेजा गया, जहां से शैलेंद्र व प्रवेश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस मामले में रंजीत वर्मा ने जमलापुर के पूर्व प्रधान रामू यादव ,अंकुल यादव सहित 15 अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। दूसरे पक्ष ने भी बरातियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें