फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सचल न्यायालय में 100 से अधिक केसों का निस्तारण

Sun, 30 Nov 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर के रानी कटरा गांव में पंचायत भवन पर आयोजित ग्राम न्यायालय में मुकदमों की सुनवाई कर
विज्ञापन
कोटवाधाम। सिरौलीगौसपुर तहसील के रानीकटरा गांव में स्थित पंचायत भवन पर शनिवार को सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन किया गया। तहसील न्यायालय के न्यायाधीश कमलकांत तिवारी ने इस ग्राम न्यायालय का संचालन किया, जिसमें कई अहम मुकदमों की सुनवाई हुई और राजी-खुशी से सुलह-समझौते के साथ जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत और आसपास के गांवों से वादी पक्ष अपने वकीलों के साथ न्यायालय में पेश हुए। अधिवक्ता आनंद मिश्रा ने वर्ष-2008 से लंबित सरकार बनाम कन्धई लाल आदि के मुकदमे का सुलहनामा के आधार पर निस्तारण कराया। वहीं, अधिवक्ता प्रशांत कुमार पांडेय ने वर्ष-2015 से विचाराधीन सरकार बनाम देशराज उर्फ भदई की फाइल का भी सुलहनामा से निस्तारण करवाया।

इसके अलावा फौजदारी के पांच मामलों में सुलह कराया गया और जुर्माना वसूला गया। जुर्म स्वीकार के आधार पर 100 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि एक पत्रावली पर गवाही हुई। न्यायाधीश ने वादियों से संवाद किया और कुछ मामलों का निस्तारण जल्द करने को भी कहा। इस अवसर पर पेशकार पुरुषोत्तम कुमार, पिंकी गुप्ता, विनय पांडेय व अखिलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें