फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सराफ से लूट का खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 02 May 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र में जनवरी माह में सराफ से हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घटना में शामिल एक महिला समेत तीन अंतरजनपदीय लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूूटे गए जेवरात के अलावा जेवरात बेचकर खरीदा गया ई-रिक्शा बरामद हुआ है। पुलिस लाइन सभागार में एसपी दिनेश कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि जनवरी माह में कोठी थाना क्षेत्र में भानमऊ के पास एक सराफ की मोटर साइकिल का पीछा कर लुटेरों ने टक्कर मारकर गिरा दिया था और पिटाई कर जेवरात से भरा बैग लूट कर भाग गए थे। घटना के खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के साथ स्वाट व सर्विलांस टीम को लगाया गया था। मैनुअल व डिजिटल सर्विलांस से की गई छानबीन के बाद लखनऊ के ठाकुरगंज के गऊघाट नानापीर मजार निवासी आतिफ, रजिया उर्फ राजू पत्नी फिरोज व सफीक उर्फ लाला को सेमरावां बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से लूट की पायल, बिछिया, अंगूठी, झाला समेत अन्य जेवरात के अलावा 83 सौ रुपये नकद, दो ई-रिक्शा, दो असलहे व तीन कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि गैंग लीडर फिरोज की सरपरस्ती में गिरोह हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी व गोंडा आदि जनपदों में सर्राफा व्यवसायियों को चिन्हित कर लूट करता है।
विज्ञापन

कोठी में लूट के बाद फिरोज अन्य प्रकरण में हाजिर होकर जेल चला गया था। इनके द्वारा गोंडा के कर्नलगंज में एक आदमी को लिफ्ट देने के बहाने जेवरात से भरा बैग भी लूटा गया था। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि गैंग लीडर को छुड़ाने के लिए जेवरात बेचने कई जगह गए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कुछ जेवरात बेचकर ई-रिक्शा खरीदे थे। खुलासे के दौरान एएसपी उत्तरी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें