फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सफलता के लिए अनुशासन, परिश्रम और हार न मानने का संकल्प जरूरी

Tue, 23 Dec 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर स्थित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित रामा
विज्ञापन
देवा। क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर स्थित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित रामानुजन मैथेमेटिक्स चैलेंज के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी तेजस के ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, निरंतर परिश्रम और कभी हार न मानने का संकल्प अत्यंत आवश्यक है। कहा कि पढ़ाई से आसान कोई दूसरा कार्य नहीं होता, आवश्यकता केवल मन को एकाग्र रखने और समय सारणी बनाकर नियमित अध्ययन करने की है। परीक्षाओं के समय तनाव से दूर रहकर आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने पर सफलता निश्चित मिलती है।
विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने कहा कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा ही व्यक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती है। कार्यक्रम का संचालन आशीष पाठक ने किया। अंत में प्रधानाचार्य अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस परीक्षा में देवा ब्लॉक के सरकारी व गैर सरकारी कक्षा छह से 10 तक के विद्यालयों के कुल 1455 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। बाद में प्रधानाचार्य ने आगंतुकों व विद्यालय के सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी नेहा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें