फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर मासूम की मौत

Mon, 01 Feb 2016 11:43 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनीकटरा के तरब्बुज का पुरवा गांव में ढाई वर्षीय मासूम की घर के समीप तालाब में डूब कर मौत हो गई। घटना से अनजान परिवारीजन पूरे गांव में तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। शव के पानी के ऊपर आने पर घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह तरब्बुज का पुरवा मजरे दूंदीपुर गांव में रामकिशोर का ढाई वर्षीय पुत्र नरेंद्र घर से बाहर खेलने के लिए निकला था। कुछ समय बाद कहीं दिखाई न देने पर परिवारीजन आसपास खोजते रहे लेकिन पता नहीं लग सका है। कई घंटे बाद घर के समीप तालाब में शव ऊपर उतराने पर हादसे की जानकारी हो सकी। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। लोनीकटरा के थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा घटना की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें