फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जर्जर विद्यालय भवनों को लेकर डीआईओएस सख्त

Wed, 17 Jun 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आगामी वर्षाकाल को देखते हुए जनपद के जर्जर माध्यमिक विद्यालयों राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक अमिता सिंह ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को तत्काल जर्जर भागों को चिह्नित कर वहां शिक्षण कार्य बंद करने के साथ ही असुरक्षित क्षेत्रों में प्रवेश प्रतिबंधित करने को कहा है।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार, जर्जर भवनों की सूचना लिखित रूप में कार्यालय को भेजने और सुरक्षा की दृष्टि से चेतावनी पट्टी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली के खुले तारों व स्विच बोर्डों को दुरुस्त करने के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति के लिए पूर्व कार्ययोजना तैयार रखने को कहा गया है।
डीआईओएस अमिता सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विद्यालयों को दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करना होगा। किसी भी विद्यालय में लापरवाही के कारण कोई अप्रिय घटना या असहज स्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधक को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें