फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर इमारत ढही, छह घायल

Wed, 07 Dec 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
दर्पण सिनेमा के पास गिरी जर्जर इमारत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली इलाके में सट्टी बाजार के पास मंगलवार रात एक जर्जर इमारत ढहने से उसमें दबकर करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने के चलते तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


सड़क पर गिरी इमारत के मलबे में जहां दो बाइकें व एक साइकिल दब गई वहीं किराना की दुकान भी क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे के बाद इलाके मेें अफरातफरी का माहौल है।     यहां पर बिजली के तार टूटने से क्षेत्र की आपूर्ति भी बाधित हुई है।

हालांकि अब मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने के अंदेशा के चलते बचाव कार्य जारी है। सट्टी बाजार के पास सुरेंद्र जायसवाल की काफी जर्जर इमारत है। मंगलवार रात यह इमारत अचानक ढह गई।
विज्ञापन


जिस समय इमारत गिरी उस समय सड़क पर कई राहगीर निकल रहे थे जिसके चलते उसकी चपेट में आने से यहां करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। साथ ही दो बाइकें, एक साइकिल, ढेला व किराना की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

इमारत का मलबा सड़क पर फैलने से पुराने शहर की ओर जाने वाला घंटाघर मार्ग भी बंद हो गया है। घायलो में संजू वर्मा व सतीश दोनों निवासी गल्ला मंडी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य लोगों को मामूली चोट पहुंची है।

वहीं मलबे से गंभीर रूप से घायल एक अज्ञात युवक के मिलने पर उसे भी अस्पताल भेजा गया है। सूचना पर कोतवाल समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इस हादसे के बाद आसपास सड़क किनारे लगी दुकानें बंदकर लोग भागने लगे जिससे अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि तीन लोगों को अस्पताल भेजवाया गया है। मलबे में अन्य कुछ लोगों के भी दबे होने का अंदेशा है जिसके चलते पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम इमारत के मलबे को हटाने को लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें