फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबा युवक, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। क्षेत्र में एक युवक नाले में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की। मगर कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

रामनगर पुलिस के मुताबिक, लहड़रा गांव निवासी लवकुश (30) शनिवार सुबह धान लगाने के लिए नाव से नाला पार कर मजदूर बुलाने गया था। उधर से लौटते समय लवकुश को नाव नहीं मिली। इससे वह बगैर नाव के ही नाला पार करने की कोशिश करने लगा।
इसी बीच गहरे पानी में जाकर वह अचानक डूबने लगा। दूर खेत में काम कर लोग जब तक बचाने का प्रयास करते तक तक वह डूब चुका था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के प्रयास से तलाश शुरू की। मगर कुछ पता नहीं लग सका। गोताखोरों युवक की तलाश में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नाले पर पुल निर्माण की मांग सालों से की जा रही है। इसके न होने अक्सर हादसे भी होते रहते हैं। इंस्पेक्टर रामचंद्र सरोज ने बताया है कि डूबे युवक का कुछ पता नहीं लग सका है। ग्राम प्रधान बलदेव ने बताया कि गोताखोरों को युवक की दो चप्पल व शर्ट मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें