फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डायल 100 सेवा कल से

Sun, 18 Dec 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को हाईटेक व मजबूत बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई पुलिस यूपी 100 सेवा जिले में 19 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। इसके लिए होने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एसपी ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई है।
विज्ञापन


बताते चलें कि प्रदेश सरकार ने पुलिस की यूपी 100 सेवा शुरू की है जिससे बहुत कम समय में किसी भी पीड़ित को पुलिस की मदद मिल सकेगी। यूपी 100 पर कॉल करने के 15 मिनट के अंदर ही घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने का दावा किया गया है।

इसके साथ ही यूपी 100 के वाहनों पर तैनात पुलिस कर्मी पीड़ित के घर या उसके पास पहुंचकर उसकी समस्या को सुनने के बाद कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। जिले में भी यह योजना शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


यूपी 100 के लिए जनपद पुलिस को 14 इनोवा व 25 बोलेरो वाहन मिले हैं 19 को पुलिस लाइन मैदान में होने वाले समारोह में यूपी 100 सेवा के वाहनों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। एसपी राजू बाबू सिंह ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें