फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 51 हजार दीपों से जगमगाया धनोखर सरोवर

Thu, 19 Mar 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
नव संवत्सर महोत्सव में दीपों और लेजर लाइट से जगमगाता  धनोखर सरोवर - फोटो : नव संवत्सर महोत्सव में दीपों और लेजर लाइट से जगमगाता शहर के धनोखर सरोवर
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के पौराणिक धनोखर चक्रतीर्थ सरोवर पर दो दिवसीय नव संवत्सर महोत्सव का आयोजन धूमधाम से हुआ। इस दौरान बुधवार शाम को 51 हजार दीपों और एलईडी बल्बों से सरोवर जगमगा उठा। बड़ी संख्या में मौजूद साधु-संतों और लोगों ने नव संवत्सर 2083 का हर्षोल्लास के साथ स्वागत कर शानदार आतिशबाजी भी की। आयोजन में राज्य मंत्री सतीश शर्मा भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति को प्रभावी बनाने में सहायक हैं। प्रभात नारायण दीक्षित के नेतृत्व में सुगम बहार संगीत के कलाकारों ने भजनों की शानदार प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन

स्वामी प्रणवानंद सरस्वती ने कहा कि नव संवत्सर भारतीयों में नई ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने इसे समृद्ध भारतीय परंपराओं का उत्सव बताया। आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह डॉ. अविनाश ने कहा कि नव संवत्सर भारतीय समाज का स्वाभिमान जगाएगा। उन्होंने विक्रमादित्य को नमन करने का भी अवसर बताया। विक्रमादित्य ने ईस्वी सन् से 58 वर्ष पूर्व विक्रमी संवत का प्रवर्तन किया था। कार्यक्रम का संचालन आशीष सिंह ने किया। दीपोत्सव के लिए धनोखर सरोवर को 32 घाटों में बांटा गया था। सनातन संस्कृति के प्रतीक स्वास्तिक चिह्न की आकृति में दीप सजाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें