फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दादीजी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 11 Nov 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के हैदरगढ़ कस्बे में निकली कलश यात्रा में नृत्य करतीं महिलाएं। -संवाद
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। आंवला नवमी के अवसर पर रविवार को नारायणी मंगल महोत्सव समारोह का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। सौभाग्यवती महिलाओं ने पहले चमके थारो तेज, जगत में सारी दुनिया ध्यारी है... जैसे भजनों के साथ सिर पर कलश रखकर भव्य यात्रा निकाली। इसके बाद मंगल पाठ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाआरती व फूलों की होली खेली गई।
विज्ञापन


रविवार को आंवला नवमी पर श्रीराणी सती दादी जी सेवा संस्थान के कार्यक्रम की शुरुआत मंगल कलश यात्रा से हुई। रामलीला कोठी से दादीजी के विग्रह को रथ पर सुशोभित कर भक्त जयकारे लगाते हुए निकले। कलश यात्रा में भगवा परिधान पहनीं महिलाएं व बच्चे सम्मिलित हुए।

रास्ते में लोगों ने पुष्प वर्षाकर दर्शन-पूजन किया। यात्रा सार्वजनिक विद्यालय परिसर में दादीजी के भव्य दरबार पर पहुंची और दादीजी के विग्रह को विराजित किया गया। दिन में भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन


कोलकाता की हर्षित डिडवानिया ने मंगल पाठ व भजन प्रस्तुत किए। शाम को मुजफ्फरपुर के भजन गायक राजीव मनमोहन सोनी ने दादी की भेंट, दादी तेरा सच्चा यह दरबार है तूने खूब दिया सब भक्तों को..., मइया आयो तेरो दास... व चुनरिया लाऊंगा चोला सिलवाऊंगा... सुनाया।

इस दौरान राणी सती के सेवक दरबार में भावविभोर होकर चैतन्य नृत्य करते रहे और चुनरी अर्पित की। कृष्ण नृत्य नाटिका कोलकाता द्वारा आकर्षक झांकियां व नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, चेयरमैन आलोक तिवारी, प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह, ग्राम्यांचल के सिद्धार्थ अवस्थी, राजकुमार अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, कृष्ण कुमार द्विवेदी, सौरभ मिश्रा, हैप्पी अग्रवाल, केके शुक्ला व आशुतोष झुनझुनवाला समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें