फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 6.92 करोड़ से आठ निकायों में कराए जाएंगे विकास कार्य

Wed, 06 Mar 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले की आठ निकायों में इंटरलाॅकिंग, नाली निर्माण समेत कई अन्य कार्य कराए जाने हैं। इस पर करीब 6.92 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था, जिसे शासन स्तर पर मंजूर कर लिया गया है। अब धनराशि का इंतजार किया जा रहा है। पैसा मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जिन नगर निकायों में यह 22 कार्य कराए जाने हैं, उनमें हैदरगढ़, बंकी, सुबेहा, फतेहपुर, नवाबगंज, रामसनेहीघाट और टिकैतनगर शामिल हैं। यहां पर इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण के साथ अन्य कार्य कराए जाने हैं। इस करीब 6.92 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डूडा ने इसका प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया था।


पीओ डूडा सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि जिले की आठ निकायों में इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट आदि के कार्य कराए जाने हैं। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन स्तर पर इन कार्यों को कराए जाने के लिए मंजूरी मिल गई है। उम्मीद है कि निकायाें में प्रस्तावित इन कार्यों को कराने के लिए जल्द ही धनराशि भी मिल जाएगी। बताया कि पैसा मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें