फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: साढ़े सत्रह करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

Sat, 22 Feb 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मसौली व दरियाबाद क्षेत्र पंचायत समिति की बैठकें शनिवार को आयोजित की गईं। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने प्रस्ताव पर गांवों में विकास कार्यों को मंजूरी दिए जाने मांग रखी। इस दौरान मसौली में 11 करोड़ व दरियाबाद ब्लाक में साढ़े छह करोड़ रुपये से कराए जाने वाले सड़क व नाली निर्माण के साथ खंड़जा बिछवाने सहित अन्य विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

मसौली ब्लाक प्रमुख रईस आलम की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में हुई बैठक में सांसद तनुज पुनिया, विधायक जैदपुर गौरव रावत व एमएलसी अंगद सिंह ने भी शामिल रहे। बीडीसी व प्रधानों ने खोदी गई सड़कों के मामले में एमएलसी ने प्रधानों को सुझाव दिया कि वह कार्यदाई संस्था को प्रमाण पत्र न दें। सदस्यों ने गांवों में पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कों की मरम्मत न कराए जाने का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया। विधायक गौरव रावत ने समस्याओं के समाधान में सहयोग का भरोसा जताया। बैठक में 11 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
उधर, दरियाबाद में बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख आकाश पांडेय ने कहा कि विरोध होने से विकास को गति नहीं मिल पाती है। मौजूद सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत से मनरेगा के कार्य कराए जाने की मांग उठी। कुछ सदस्यों ने राशन कार्डों में मृतकों के सत्यापन, सरैया के बीडीसी राम विलास ने राशन में घटतौली बंद करने व बिजली बिलों में सुधार की भी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें