फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 20 करोड़ से होंगे विकास कार्य, प्रस्ताव मंजूर

Wed, 14 Jun 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। नगर पंचायत रामसनेहीघाट के गठन के बाद मंगलवार को पहली बोर्ड बैठक हुई, जिसमें करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से 375 विकास कार्यों के प्रस्ताव आए। सदन ने सर्वसम्मति से इन प्रस्तावों पर मंजूरी दी। इसके साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र के लिए स्वकर निर्धारण प्रणाली, तालाबों की नीलामी एवं नई पुुलिस चौकी के लिए भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसके अलावा पंचायत की आय बढ़ाने के लिए संसाधन जुटाने पर भी मंथन हुआ।
विज्ञापन


नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन ज्ञान प्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे पहले विकास कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों के लिए 375 आवश्यक कार्यों के प्रस्ताव दिए। 14 वार्डों के सभासदों ने प्रत्येक वार्ड के हर घर तक पेयजल पहुंचाने, पानी टंकी का निर्माण कराने, सड़क, पुलिया व रास्तों का निर्माण करने का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही सभी मार्गों पर प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की, जिस पर सदन ने सहमति दी। नगर में सफाई नियमित कराने पर सभी ने बात रखी, इस पर नियमित सफाई का आश्वासन दिया गया। बैठक में स्वकर निर्धारण की नियमावली लागू की गई। नगर के तालाबों की नीलामी के जरिए आय बढ़ाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई।


बैठक में पुराने हाइवे के किनारे नारायण रेस्टोरेंट के पास नई पुलिस चौकी के लिए भूमि का प्रस्ताव भी पास हुआ। अध्यक्ष ने कहा कि सभी प्रस्तावों पर कार्ययोजना तैयार कर कार्य कराए जाएंगे। नवगठित नगर पंचायत में हर व्यक्ति तक शहरी सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, इसमें सभी का सहयोग अहम है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह, लिपिक मनीष श्रीवास्तव, एमएलसी प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह मुन्ना, पवन कुमार वर्मा, संजय कुमार, राममिलन यादव, शिवबरन यादव, मोहम्मद इबरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें