फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पौने चार करोड़ रुपये के विकास प्रस्ताव किए गए पास

Sat, 14 Mar 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सुबेहा नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शुक्रवार को विधायक दिनेश रावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 3.70 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव अनुमोदित किए गए। अध्यक्ष देवीदीन रावत ने नगर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक दिनेश रावत ने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार में नगर के विकास और लोगों की सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, सड़क मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभासदों ने जल निकासी, सड़क निर्माण और पेयजल की गंभीर समस्या को उठाया। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।



स्वीकृत 3.70 करोड़ रुपये की योजनाओं में पंडित दीनदयाल आदर्श नगर योजना से तीन करोड़ रुपये शामिल हैं। शेष 70 लाख रुपये अन्य मदों से खर्च किए जाएंगे। इन निधियों का उपयोग नगर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में होगा। विशेष रूप से जल निकासी और सड़क निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाने के लिए भी योजनाएं बनाई गई हैं। बैठक में ईओ अशोक कुमार खरवार, सभासद मो. जहीर, राधेश्याम व मो. इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें