हाजी वारिस अली शाह मसोलियम ट्रस्ट के सचिव गुलाम वारिस खां का रविवार को पीजीआई लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे। उनके करीबियों ने बताया कि गुलाम वारिस खान काफी समय से ट्रस्ट के सम्मानित सचिव थे। वह शुगर व किडनी के रोग से पीड़ित थे।
कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान रविवार की शाम उनका निधन हो गया है।