फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नष्ट कराई 35 हजार की आइसक्रीम, दस नमूने भरे

Sat, 29 Apr 2023 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान में संदिग्ध पाए जाने पर 35 हजार रुपये की आइसक्रीम नष्ट करा दी गई। वहीं, अलग-अलग स्थानों से पनीर, छेना, बेसन आदि के दस नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए। एफएसडीए की सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने हरख स्थित इंडियन आइसक्रीम फैक्टरी पर छापा मारा। जांच के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर बटर स्कॉच फ्लेवर और ऑरेंज फ्लेवर की करीब 35 हजार की आइसक्रीम नष्ट करा दी गई। वहीं, टीम ने हरिनारायण मोड़ रामनगर स्थित अवस्थी शुद्ध शाकाहारी भोजनालय से बेसन और पनीर का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा। इसके अलावा नचना स्थित साईंराम ढाबा से छेना निर्मित मिठाई, राम-राम ढाबा से पनीर, डेवहा मसौली स्थित अजय की दुकान से पनीर, रामनगर स्थित अंचल, चंचल भोजनालय से पनीर, नचना स्थित गुप्ता भोजनालय व जलपान गृह से पनीर और आवास विकास स्थित जानकी स्वीट से पेड़े का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें