फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर को जांच में अधूरे मिले शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ब्लाक सूरतगंज की ग्राम पंचायतों को मानक पूरे किए बगैर ही खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) घोषित कर दिया जा रहा है। इसका खुलासा अयोध्या मंडल के डिप्टी डायरेक्टर पंचायती राज हरिकेश बहादुर के अगुवाई में आई सत्यापन टीम की जांच से हुआ है।
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर के गांव पहुंचने पर कई ग्रामीणों ने शौचालय का लाभ न मिलने की बात कही जबकि ओडीएफ हो चुके टांडा गांव में पांच शौचालयों का निर्माण अधूरा पाया गया। इनका जल्द निर्माण कराने के निर्देश सहायक विकास अधिकारी को दिए हैं। डिप्टी डायरेक्टर हरिकेश बहादुर ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य मानक के अनुसार पूरा नहीं हुआ तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पंचायतीराज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अयोध्या मंडल हरिकेश बहादुर ने बुधवार को सूरतगंज की दो ग्राम पंचायतों टांडा व खड़ेहड़ा का निरीक्षण किया। यह गांव 25 नवंबर 2018 को ओडीएफ घोषित किये जा चुके हैं। बुधवार को डिप्टी डायरेक्टर की अगुवाई में सत्यापन टीम ने सबसे पहले टांडा गांव का निरीक्षण किया। यहां कुल 235 शौचालयों का निर्माण पूर्ण होने की सूची टीम को दी गई थी।
विज्ञापन

हालांकि जांच के दौरान छह शौचालयों का निर्माण अधूरा पाया गया। जिनका निर्माण तत्काल शुरू कराने का निर्देश एडीओ पंचायत अभय शुक्ला को दिए। जांच टीम के पूछने पर ज्यादातर लाभार्थियों ने बताया कि सचिव ने अपनी देखरेख में ही शौचालयों का निर्माण कराया है। इसके बाद टीम जब खड़ेहड़ा गांव पहुंची तो वहां तीन शौचालय पूरी तरह जर्जर पाए गए।
सत्यापन के बाद डिप्टी डायरेक्टर श्री बहादुर ने बताया कि खड़ेहड़ा गांव में अभी कुछ घरों में शौचालय नहीं बने हैं। इन परिवारों के नाम सूची में जोड़ कर इन्हें शौचालय का लाभ दिया जाएगा। गांव में जांच के दौरान पता चला कि यहां जिन घरों में शौचालय बने हैं। उनमें अधिक परिवार अब भी खुले में शौच जाते हैं। इस पर एडीओ पंचायत अभय शुक्ला को टीम लगा कर जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें