फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अवसाद ने ले ली तीन युवकों की जान

Wed, 14 Jun 2023 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली, सतरिख व कोठी थाना क्षेत्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार में जुटे युवक समेत तीन लोगों के शव फंदे पर लटके मिले। पुलिस प्रथमदृष्टया तीनों को आत्महत्या बता रही है, मगर मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजादनगर निवासी सचिन गुप्ता (25) का शव सोमवार शाम घर में कमरे के अंदर चादर से बने फंदे में पंखे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार सचिन एमसीए कर चुका था। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था। उसे नौकरी के सिलसिले में नोयडा भी जाना था। नौकरी न मिलने के कारण ही वह अवसाद में रहता था। भाई संदीप गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने जिला अस्पताल से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सतरिख थाना क्षेत्र के बीजेमऊ गांव निवासी हरीशंकर गुप्ता (30) का शव मंगलवार शाम करीब चार बजे उन्हीं के घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। वह क्षेत्र के ही लखैचा चौराहे पर चाट का ठेला लगाता था। एचएसओ सतरिख नारदमुनि सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया हरीशंकर ने घरेलू कलह से तंग आकर अवसाद में आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


कोठी थाना क्षेत्र के बुधनई गांव निवासी राजमिस्त्री राजू गौतम (40) कस्बा कोठी निवासी शुभम सोनी के मकान निर्माण में मजदूरी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह सात बजे पत्नी राजवती के साथ एक देवस्थान पर पूजा करने के लिए निकला था। लेकिन कोठी में पत्नी को यह कहकर लौटा दिया था कि वह काम पर जा रहा है। इस दौरान करीब साढ़े आठ बजे निर्माणाधीन मकान में सरिया के जाल में उसका शव फंदे से लटका मिला। एसएचओ अनिल सिंह ने बताया कि राजू अवसाद में रहता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें