फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: घने कोहरे के साथ दिन भर गलन भरी ठंड ने किया परेशान

Fri, 05 Jan 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुबह घने कोहरे के बाद दिन भर धूप न निकलने से लोगों को ठिठुरन भरी ठंड का एहसास हुआ। वहीं बर्फीली हवाएं शाम से लेकर रात तक ठिठुरन बढ़ाती रहीं। कोहरे और धुंध के कारण आवागमन में कठिनाई हुई। बृहस्पतिवार दिन की शुरुआत एक बार फिर घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई थी। ऐसे में सुबह के समय नौकरी पेशा, छात्र-छात्राओं को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जैसे-तैसे लाइटें जलाकर अपने दफ्तर-कॉलेज पहुंचे। 10 बजे के बाद कोहरे का असर कम हुआ, लेकिन सूर्यदेव ने पूरा दिन दर्शन नहीं दिए। इस बीच छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं ठंडी हवाएं परेशान करती रहीं। शहर में रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर यात्री ठिठुरते नजर आए। रैन बसेरों के आसपास जलने वाले अलाव के सहारे राहगीरों, रिक्शा चालकों व अन्य लोगों ने ठंड से बचने का प्रयास किया। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का हाल कुछ इसी तरह रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें