सुबेहा । क्षेत्र में पलिया से गेरावां मार्ग पर गिरा पेड़ हटाने की मांग एसडीएम से की है। नीमामऊ गांव के विवेक मिश्रा ने बताया बारिश के दौरान मार्ग पर पेड़ गिर गया था। स्थानीय लोगों ने आवागमन के लिए पेड़ की टहनियां काट दी थी। लेकिन पेड़ सड़क पर पड़ा होने परेशानी हो रही है। एसडीएम ने वन क्षेत्राधिकारी रामचंदर विश्वकर्मा को पेड़ को हटवाने के निर्देश दिए हैं।