फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शादियों में बढ़ी इटालियन व कोरियन डिश की मांग

Sat, 02 May 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सहालग के सीजन में अब देसी के साथ ही विदेशी पकवानों को भी शामिल करने का प्रचलन बढ़ने लगा है। इस बार इटालियन और कोरियन डिश ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। कैटरर्स का मानना है कि विदेशी पकवानों का बढ़ता क्रेज केवल ट्रेंड भर नहीं बल्कि शादियों के बदलते स्वरूप की झलक है। अब मेन्यू में विविधता, प्रेजेंटेशन को उतनी ही अहमियत दी जा रही है, जितनी स्वाद को।
विज्ञापन


बदलता स्वाद, नया मेन्यू ट्रेंड
कैटरर राम गोपाल ने बताया कि शादी में आने वाले मेहमान अब रूटीन खाने से हटकर कुछ नया चाहते हैं। मेन्यू में वुड-फायर पिज्जा, व्हाइट सॉस और पेस्टो पास्ता जैसे इटालियन व्यंजन शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही कोरियन फ्लेवर में किम्ची राइस, गोचुजांग नूडल्स और स्पाइसी कोरियन स्नैक्स भी मेहमानों को आकर्षित कर रहे हैं। इन डिश की खासियत सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि उनकी खुशबू, रंग और सर्व करने का तरीका भी है, जो लोगों को अलग अनुभव देता है।


युवा पसंद, फ्यूजन फ्लेवर का जलवा
कैटरर विजय गुप्ता ने बताया कि खासकर युवा वर्ग में इन डिश को लेकर अलग ही उत्साह देखा जा रहा है। फ्यूजन का ट्रेंड इस क्रेज को और बढ़ा रहा है। तंदूरी पिज्जा, इंडियन स्टाइल पास्ता या देसी मसालों के साथ तैयार नूडल्स ऐसे उदाहरण हैं, जो मेहमानों को एक साथ दो तरह के स्वाद का आनंद देते हैं। लोगों को ऐसा खाना पसंद आ रहा है, जिसमें विदेशी अंदाज हो, लेकिन स्वाद में कहीं न कहीं अपनापन भी झलके।
विज्ञापन



लाइव काउंटर से बढ़ा आकर्षण
कैटरर विष्णु गुप्ता ने बताया कि मल्टी-स्टॉल और लाइव काउंटर कॉन्सेप्ट ने भी इन डिश की लोकप्रियता में अहम भूमिका निभाई है। इटालियन और कोरियन स्टॉल पर शेफ मेहमानों के सामने ही ताजा डिश तैयार करते हैं, जिससे खाना ज्यादा आकर्षक और स्वादिष्ट बन जाता है। मेहमान अपनी पसंद के अनुसार सामग्री चुन सकते हैं, जो इस अनुभव को और खास बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें