फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दोगुनी हुई डिमांड, आपूर्ति घटी

Tue, 17 Mar 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं की संख्या करीब 6.75 लाख के आसपास है। गैस सिलिंडरों की आपूर्ति के लिए करीब 63 एजेंसियां संचालित हैं। पहले मांग जहां 6600 सिलिंडर प्रतिदिन थी वहीं यह बढ़कर 12 हजार से अधिक हो गई है।
विज्ञापन

शहर स्थित एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लाइनें लग रही हैं। पूरा दिन लाइन में लगने के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। डीएसओ डॉॅ. राकेश तिवारी का कहना है कि जिले की सभी एजेंसियों पर 20 हजार से ज्यादा घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं।
डिलीवरी कोड बन रहा बाधा
छाया चौराहा स्थित एजेंसी पर गैस लेने आए उपभोक्ता महेश प्रसाद, ज्ञानेंद्र, मोहित ने बताया कि तीन घंटे से लाइन में लगा हुआ है और बुकिंग कराने के बाद अभी तक डिलीवरी कोड न आने से सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि बिना डिलीवरी कोड के गैस सिलिंडर दे पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें