फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: स्टेशन पर हुआ प्रसव, नवजात की मौत, पीड़िता गंभीर

Sat, 22 Feb 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पति के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची गर्भवती को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जब तक एंबुलेंस पहुंचती, स्टेशन पर ही उसका प्रसव हो गया। पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसे एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। एंबुलेंस कर्मियों के अनुसार प्रसव के समय ही नवजात की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा निवासी कमलेश की पत्नी रीना शुक्रवार को पति के साथ अपने मायके रायबरेली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसी बीच उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई जबतक उसे अस्पताल ले जाया जाता तब तक प्रसव हो गया। गंभीर हालत में पीड़िता को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला के मृत बच्चा पैदा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें