फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किसान की मौत

Wed, 31 May 2017 11:25 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
किसान की मौत के बाद जिला अस्पताल में मौजूद परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरौली जाटा गांव का एक किसान छप्पर में लगाने के लिए टेकानी काटने पेड़ पर चढ़ा था। पेड़ पर करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गया और नीचे गिर गया। परिवारीजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों ने पावर कॉरपोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।               
विज्ञापन


सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली जाटा निवासी सुरेश चंद्र वर्मा (50) बुधवार को घर के पास लगे नीम के पेड़ पर टेकानी काटने के लिए चढ़ा था। आस-पास के घरों से काफी दूरी पर खंभे लगे होने के कारण घरों को जाने वाले आठ विद्युत केबल उसी पेड़ से होकर गुजरे हैं।

किसान जैसे ही पेड़ पर चढ़ा कि अचानक पेड़ में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आकर नीचे गिर गया। परिवारीजन उसे लेकर आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मतृक के पुत्र कृष्णकांत ने पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही से पिता की मौत होने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। वहीं गांव वालों का कहना है कि विभाग को कई बार खंभा लगाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव का कहना है कि जानकारी मिली है। मौके पर कर्मचारियों को भेजा गया है।             
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें