फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता की हादसे में मौत

Sun, 30 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी के विवाह का कार्ड बांटने जा रहे एक पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार की शाम कोठी थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद मृतक के परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने हादसा करने वाले ट्रक को पकड़ा है जबकि उसका चालक भाग निकला है।
विज्ञापन


 कोठी थाना क्षेत्र के शंखापुर गांव निवासी राजेश उर्फ कल्लू (35) पुत्र लक्ष्मण सिंह की बेटी ज्योति का विवाह 7 मई को होना है। बेेटी के विवाह के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए शनिवार की शाम कल्लू अपनी बाइक से असंद्रा थाना क्षेत्र में नई सड़क पर गए थे। वापस आते समय बाराबंकी- हैदरगढ़ मार्ग पर रसूलपुर चौराहे के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी।

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेश उर्फ कल्लू को स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया लेकिन उनकी रास्ते में मौत हो गई। हदसा कर भाग रहे ट्रक को कोठी पुलिस ने कब्जे में लेकर असंद्रा पुलिस को सुपुर्द कर दिया है जबकि उसका चालक भाग निकला है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की माने तो हादसे के समय राजेश बिना हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे। मृतक राजेश अपने घर का अकेला है ऐसे में उसकी पुत्री का विवाह कैसे होगा यह इस बात केे लेकर हर कोई परेशान है।   पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें