फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद की दावेदार के पति की मौत, 350 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है। संक्रमण की चपेट में आकर आए दिन किसी न किसी की मौत हो रही है। शनिवार को प्रधान पद की दावेदार के पति की कोरोना से मौत हो गई। इस तरह से जिले में अब तक कोरोना से 17 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 350 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं सरकारी अस्पतालों की ओपीडी भी बंद हो गई है। इसके साथ ही प्रवासी मजदूरों की भी वापसी शुरू हो गई है। कोविड टीकाकरण व जांच के लिए भी लोग जुट रहे है। इसके साथ ही दवाएं खरीददने के लिए मेडिकल स्टोर पर भी भीड़ बढ़ गई है। वहीं शनिवार की शाम आठ बजे से ही शहर में दुकानें बंद होने से सन्नाटा फैल् गया है।
विज्ञापन

देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 350 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा बंकी और शहरी क्षेत्र में 122, बनीकोड़र में 6, देवा में 8, दरियाबाद में 4, फतेहपुर में 15, हैदरगढ़ में 10, हरख में 16, मसौली में 16, निंदूरा में 1, पूरेडलई में 1, रामनगर में 2, सिद्वौर में 3, सिरौलीगौसपुर में 2, सूरतगंज में 6 और त्रिवेदीगंज में 24 के अलावा 16 अप्रैल की देररात आई 114 संक्रमितों को मिलाकर जिले में 350 और संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को होम आइसोलेट कराया गया है।
शनिवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर सिरौलीगौसपुर के मेलारायगंज ग्राम पंचायत से प्रधान पद की उम्मीदवार के पति की कोरोना से मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुसार दस दिन पूर्व हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिनका उपचार चल रहा था जहां शनिवार को मौत हो गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट कराते हुए चिकित्सकों की टीम को संक्रमितों पर नजर रखने तथा कोविड प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

2273 हुए एक्टिव केस
जिले में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिसके चलते एक्टिव केसों की संख्या 2273 तक पहुंच गई है। इसके अलावा जिले में कंटेनमेंट जोन 566 हो गए हैं। इनमें सदर तहसील नवाबगंज में 247, रामनगर में 39, सिरौलीगौसपुर में 30, रामसनेहीघाट में 89, हैदरगढ़ में 87 और फतेहपुर में 74 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं।
नगर पंचायत कर्मी मिला संक्रमित
फतेहपुर नगर पंचायत में तैनात एक कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कर्मचारी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। वहीं हरख ब्लॉक में तैनात एक एआरओ भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही नगर पंचायत कार्यालय को शनिवार को सैनिटाइज कराया गया। इसके अलावा जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर भी सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया।
सख्ती के बाद भी सड़कों पर घूम रहे लोग
कोरोना संक्रमण भले ही तेजी से जिले में पांव पसार रहा हो इसके बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं और प्रशासन की सख्ती के बाद भी सड़कों पर घूमते आसानी से देखे जा सकते हैं। शनिवार को भी सड़कों पर लोग बिना मास्क के घूमते दिखाई दिए। वहीं दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली यहां पर कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन होता नहीं दिखाई दिया।
जांच कराने को जुट रही भीड़
कोरोना का खौफ लोगों में तेजी से घर करता जा रहा है। हल्का सा जुकाम और बुखार होने पर लोग कोरोना जांच कराने को पहुंच रहे हैं। शनिवार को सीएमओ कार्यालय के निकट लगाए गए जांच शिविर में भारी संख्या में जांच कराने वाले लोगों की भीड़ दिखाई दी। लेकिन यहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं जिससे आए दिन लोग पहले जांच कराने को लेकर विवाद कर लेते हैं।
कोरोना से सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के मेलारायगंज में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली है। चिकित्सकों की टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। देरशाम आई जांच रिपोर्ट में 110 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है। लोगों से बार-बार अपील की जाती है कि संक्रमण से बचाव के लिए कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन करें और अपने घरों में रहें सुरक्षित रहें। -डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें