फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सुबेहा क्षेत्र के शुकुलबाजार मार्ग पर बृहस्पतिवार को ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक देवपुरा मजरा शहरी इस्लामपुर निवासी मुकेश मौर्या (15) पुत्र शिवकुमार बाइक से रिश्तेदार शंकर मौर्या के साथ नटबीरन बाजार से सब्जी खरीदकर लौट रहा था। शुकुलबाजार मार्ग पर जमीन हुसैनाबाद के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में मुकेश गिर गया। ट्रक के पहिया की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक को मौके पर रोक कर पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें