बाराबंकी। जैदपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला मुक्खिन निवासी मोहम्मद वसीम (55) अपने पुत्र साबिर (21) के साथ शनिवार को बाइक से सफदरगंज होकर बांसा जा रहे थे। सफदरगंज में साइकिल से जा रही एक छात्रा को बचाने के चक्कर में बाइक एक कार से टकरा गई। इस हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट लगाए होने के बाद भी साबिर के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान वसीम की मौत हो गई।