फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र में एक युवक का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना दुघरा मजरा टांडा निजाम अली में हुई। गांव के विकास यादव (22) पुत्र राजेश यादव का शव मंगलवार को घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस छानबीन में पता चला कि विकास के परिवार के लोग सोमवार रात बाहर गए थे। विकास घर पर अकेला था। मंगलवार सुबह परिवारीजन लौटे तो विकास का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। इसरौली चौकी प्रभारी कामेश राज के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि युवक ने फांसी लगाई या मौत को कारण कोई दूसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें