बाराबंकी। अयोध्या हाईवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा के पास हुए खड़े डंपर से हुई ट्रक की भिड़ंत में उसके चालक की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक लखनऊ के इंटौजा थानान्तर्गत ग्राम भरिगहन निवासी सुरेंद्र सिंह (35) सोमवार शाम ट्रक लेकर गोरखपुर से लखनऊ जा रहा था। हाईवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा के पास उसका ट्रक हाईवे किनारे खड़े डंपर में भिड़ गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक सुरेंद्र को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां देर रात उसकी मौत हो गई।