फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। घुंघटेर क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक के बीच हुई भिड़ंत में सोमवार को एक मासूम की मौत हो गई। बाइक सवार दंपती बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

यह हादसा घुंघटेर-बजगहनी मार्ग पर हुआ। सीतापुर के रामपुर कला थानान्तर्गत सेमरा निवासी सर्वजीत यादव सोमवार बाइक से पत्नी दीपा (20) व पांच माह की पुत्री आरोही के साथ एक कार्यक्रम में बाबागंज कस्बा जा रहा था। बजगहनी मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपती बाइक से गिर गए। पांच माह की बच्ची मां के हाथ से छिटक कर ट्रॉली के पहिया के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दंपती बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें