बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव निवासी रमेश यादव (34) का शव बृहस्पतिवार को गांव के पास नदी के किनारे पेड़ से लटका मिला। रमेश के गले में रस्सी का फंदा कसा था। घटना की सूचना पर पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।