फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सफदरगंज व मसौली इलाके में हुई मार्ग दुर्घटनाओ में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सफदरगंज क्षेत्र के अयोध्या हाईवे स्थित मण्डी के सामने सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। करीब 45 वर्षीय महिला की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार दोपहर मसौली क्षेत्र में नेवला चौराहे के निकट एक हाफ डाला की चपेट में आने से बाइक सवार सुनील (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। चिनहट के ग्राम थनाईपुरवा मजरे मेहौरा निवासी सुनील बाइक से गोण्डा जा रहा था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां सुनील की मौत हो गयी। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें