फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाते समय डूबी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नदी में नहाने के दौरान सोमवार को एक महिला डूब गई। जानकारी पर ग्रामीणों ने महिला को बाहर निकला। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

यह हादसा मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के पिपरी घाट गांव में हुआ। गांव के बाले रावत की पत्नी सुदामा देवी (55) सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे खेत गई थी। लौटते समय सुमली नदी में नहाने लगी। नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। महिला को डूबते देख आसपास मौजूद लोगों ने नदी में उतर कर उसे बाहर निकाला और परिवारीजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजन सुदामा को इलाज के लिए ले जा रहे थे लेकिन उनकी मौत हो गई। बेटे गुरु प्रसाद की सूचना पर पहुंचे सूरतगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें