फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर से लगे बंकी कस्बा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने उसके पति व देवर के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बंकी कस्बा निवासी मानू गोस्वामी की पत्नी ममता गोस्वामी (20) की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह जानकारी पर पहुंचे मृतका के पिता रामतीरथ व भाई सोनू निवासी ग्राम पूरे मछिया कंधई थाना जामो जनपद अमेठी ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। बताया कि ममता का विवाह 11 मई 2019 को हुआ था। उसके दो माह का बेटा है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज क लिए ममता को लगातार परेशान कर रहे थे। पति व देवर पर गला दबाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें