फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में दीवार गिरी, मलबे में दबकर मासूम और महिला की मौत

Mon, 14 Sep 2020 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
हादसा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा क्षेत्र में सोमवार को एक कच्ची दीवार गिर गई। उसके मलबे में दबने से मासूम और महिला की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। यह हादसा क्षेत्र के खेवली में हुआ। गांव निवासी गुलाम अली के मकान की कच्ची दीवार सोमवार शाम ढह गई। उसके मलबे में पड़ोसी कमरजीत (6) पुत्र अमरेश रावत, मल्लू रावत, कमरजहां समेत चार लोग दब गए। ग्रामीणों ने दबे लोगों को निकाला। चारों घायलों को सीएचसी देवा भेजा गया, जहां से मासूम और महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान दोनों की मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा ने ने बताया कि मासूम और महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें