बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी। क्षेत्र के ददौरा गांव निवासी रामसमुझ उर्फ जुगाड़ी अपने बेटे राम केवल के साथ मंगलवार को रानी बाजार चौराहा गया था। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में रामसमुझ (65) व उसका बेटा रामकेवल (25) गंभीर रूप से घायल गया। परिवारीजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से रामसमुझ को लखनऊ रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। उधर टक्कर मारने वाली कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।