बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र के पोखरा मार्ग के गड्ढों में साइकिल से गिरकर एक वृद्धा की जान चली गई। क्षेत्र के रानीखेड़ा निवासी छविनाथा (65) पत्नी धन्ने मंगलवार को गांव के एक व्यक्ति के साथ साइकिल पर दावा लेने जा रही थी। गांव के मोड़ पर पोखरा मार्ग के गड्ढों में साइकिल अनियंत्रित होने पर गिर गई। इस हादसे में छविनाथा घायल हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें त्रिवेदीगंज सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल पुलिस को हादसे की जानकारी नहीं थी।