बाराबंकी। रोडवेज बस के गेट के पास खड़े होकर यात्रा कर रहा एक युवक अचानक गिर गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाए गए युवक की मौत हो गई। कस्बा फतेहपुर के मौलवीगंज मोहल्ला निवासी दिलशाद अली (25) सोमवार को अनुबंधित बस से बाराबंकी जा रहा था। भीड़ के कारण वह बस के गेट पर ही खड़ा था। बाराबंकी मार्ग पर जहुआ पुल के पास दिलशाद अचानक चलती बस से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।