बाराबंकी। हैदरगढ़ कस्बा चौराहे के पास शनिवार शाम एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। पुलिस के अनुसार लखनऊ से बाइक से जगदीशपुर जा रहे आशीष पांडेय को चौराहे पर तेज रफ्तार ने ट्रक ने रौंद दिया। आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक फरार हो गया। कोतवाल धर्मेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि हादसा करने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है।