फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी एक विवाहिता की उपचार के दौरान शुक्रवार शाम मौत हो गई। मायके वालों ने जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीतापुर के महमूदाबाद थानान्तर्गत मलिकापुर निवासी राम औतार की पुत्री मीरा का विवाह आठ वर्ष पूर्व बड्डूपुर क्षेत्र के सरैया निवासी शिवकुमार के पुत्र रामखेलावन से हुआ था। शुक्रवार सुबह मीरा घर में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। परिवारीजन उपचार के लिए महमूदाबाद के एक अस्पताल में ले गए जहां शाम को उसकी मौत हो गई। पिता ने मीरा के पति व सास पर जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत बड्डूपुर पुलिस से की है। थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें