फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई व मामा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एक बाइक पर सवार तीन लोग दूसरे वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसका सगा भाई व मामा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा अयोध्या हाईवे पर सफदरगंज क्षेत्र के लक्षबर बजहा गांव के पास हुआ। एक बाइक पर सवार होकर सोमवार रात सुरेंद्र सिंह(18) अपने भाई ब्रम्हपाल(20) व मामा गुड्डू(45) निवासी स्वराजपुर जनपद कानपुर नगर जा रहे थे। लक्षबर बजहा गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर सुरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें