फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तहसील के लिपिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में कोरोना का संक्रमण जानलेवा होता जा रहा है। कोरोना की चपेट में आने से रामसनेहीघाट तहसील के प्रधान लिपिक की मंगलवार को मौत हो गई। उप कृषि निदेशक कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय के तीन, महिला अस्पताल के तीन कर्मचारियों के साथ जिले में 68 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। देवा के मुजीबपुर गांव में सबसे ज्यादा आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना से संक्रमित रामसनेहीघाट तहसील के प्रधान लिपिक बृजकिशोर की मंगलवार को मौत हो गई। बृजकिशोर सपरिवार शहर की लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में रहते थे। एसडीएम रामसनेहीघाट राजीव शुक्ला ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रधान लिपिक को पांच दिन पहले हालत गंभीर में लखनऊ के इरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मंगलवार सुबह मौत की सूचना के बाद परिवारीजनों और अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में लखनऊ के भैंसाकुंड घाट पर अंतिम संस्कार करा दिया गया।
जिला निर्वाचन कार्यालय के तीन और कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जिला महिला अस्पताल के भी तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देवा के मुजीबपुर गांव में सबसे ज्यादा आठ लोगों के पाजिटिव मिलने के बाद गांव की सीमा को सील कर सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक कर्मचारी धौरहारा पीएचसी और एक त्रिवेदीगंज सीएचसी का कर्मचारी भी पाजिटिव पाया गया है। पीएचसी पूरेमिश्र के चार कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

बांसा गांव में पांच, त्रिवेदीगंज के गौरी गांव में चार, मसौली के मुबारकपुर में दो, सफदरगंज में एक, रसौली में दो, ओबरी पावर हाउस में एक, बाल विहार कालोनी में एक, केशवनगर में एक, लखपेड़ाबाग में एक, स्टेट बैंक में एक, टिकैतनगर के बारिनबाग में सात, देवा के मचौटी मोहनपुर में एक, गांधीनगर में एक, महमूदाबाद में तीन, पिपरीघाट में दो, भिटरिया में दो, सिद्वौर के सरसा गांव में दो, रामनगर में एक, जैदपुर में एक, कादिराबाद में तीन समेत 68 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रामसनेहीघाट तहसील के प्रधान लिपिक की मौत की सूचना के बाद कलेक्ट्रेट संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार वर्मा के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन कर श्रद्वांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें