बाराबंकी। दरियाबाद क्षेत्र के फुटहागंज निवासी संतोष (22) गुरुवार दोपहर रास्ते में लगे बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया। परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियाबाद ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।संतोष के एक बेटा व एक बेटी है। अवर अभियंता अमन सिंह का कहना है कि लाइन मैन को भेजकर जांच कराई जा रही है।