फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में रोजगार सेवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार रोजगार सेवक की मौत हो गई। रामनगर क्षेत्र के बसंतपुर निवासी अनिल दीक्षित (42) सूरतगंज ब्लॉक में रोजगार सेवक था। शुक्रवार दोपहर बाद वह बाइक से सूरतगंज ब्लॉक से लौटते समय सूरतगंज-लालपुर करौता मार्ग पर लकड़ी पुल के पास अनिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रोजगार सेवक को राहगीरों ने सीएचसी सूरतगंज भेजा। उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घायल की इलाज के दौरान मौत
बाराबंकी। कोठी कस्बा निवासी नीलकमल (32) पुत्र रामसेवक गुरुवार की रात किसी काम से चौराहे पर गया था। बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर बाजार गेट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल नीलकमल को ग्रामीणों ने सीएचसी कोठी पहुंचाया जहां हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान नीलकमल की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक के भाई अमित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें