फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से किसान नेता समेत दो की मौत, 92 मिले पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार घातक हो रहा है। पॉजिटिव पाए गए एक किसान नेता समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो दिन में 92 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सीएचसी फतेहपुर के आठ कर्मचारी, एक बैंक कर्मी, एक पीएचसी और एक जिला महिला अस्पताल का कर्मचारी शामिल है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में आने के बाद दम तोड़ने वाले किसान नेता का नाम सुजीत कुमार वर्मा (35) है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष सुजीत की शनिवार को मौत हो गई। जांच में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दो दिन पहले उन्हें गदिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रामनगर के अमरईगांव निवासी सुजीत के पिता राममिलन ने बताया कि वे काफी समय से शहर की आवास विकास कॉलोनी में रहते थे। सुजीत के चार बेटे हैं।
फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला पचघरा निवासी रामबरन (45) की कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद मौत हो गई। इनका बेटा सीएचसी पर वार्ड व्वाय है। वह पहले से ही कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। बेटे के संपर्क में आने की वजह से रामबरन भी संक्रमित हो गए थे। उपचार के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए रामबरन की मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि रामबरन बीमा एजेंट थे। इसके अलावा जिले में 92 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार हैदरगढ़ के रौलीगांव में 11 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा फतेहपुर के पचघरा में एक धौसार में दो, सीएचसी फतेहपुर में आठ, बैंक आफ इंडिया में एक, चौखंडी में एक, रामपुर भवानीपुर में एक, रामपुर कटरा में एक, पीएचसी सफदरगंज में एक, पूरे शिवाला में तीन, नारी निकेतन में एक, जिला महिला अस्पताल में एक और लखपेडाबाग कालोनी में एक, ओम नगर में एक, कार्तिक विहार कालोनी में, फतहाबाद में एक, श्रीनगर में दो, सिविल लाइंस में छह, कानून गोयान मोहल्ले में एक, लाजपतनगर में एक, मुबारकपुर में एक, सफदरगंज में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें