बाराबंकी। कोरोना की चपेट में आए देवरिया के एक बुजुर्ग की सोमवार देर शाम उपचार के दौरान मेयो अस्पताल में मौत हो गई। सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि देवरिया के रहने वाले 78 वर्षीय बुजुर्ग की हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने देवरिया में ही जांच कराई थी। उसके बाद रविवार को हालत गंभीर होने और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर गदिया स्थित मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सोमवार देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई।