बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र के लाहड़रा गांव निवासी रामकिशोर (55) शुक्रवार शाम करीब चार बजे गणेशपुर बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से जा रहे थे। बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार कार भाग निकला। घायल को राहगीरों ने एंबुलेस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान राम किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर संजय मौर्य का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार के नंबर के आधार पर चालक का पता लगाया जा रहा है।